टॉप न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में सदस्यता अभियान को संबोधित करती प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह

संपादक उमाकांत कश्यप

कानपुर देहात

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की सदस्यता कार्यशाला भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने सहभागिता की महापुरुषों के चित्र के ऊपर पुष्प अर्पण किया कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान 2014 में किया था 2017 एवं 2019 2022 में भाजपा का सदस्य अभियान चलाया गया था पुनः राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है हम सब लोग पुनः डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाएंगे प्रथम चरण का साधारण सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक चलेगा द्वितीय चरण सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय की जाएगी भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से की जाएगी सदस्यता व्हाट्सएप नंबर, नमो एप, क्यू आर कोड के माध्यम से होगी 18 वर्ष से अधिक का आयु कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा के मूल नियमों का पालन करता हो सदस्यता ले सकता है सदस्यता ऑनलाइन होगी जहाँ नेटवर्क की समस्या होगी वहाँ पेपर फार्म के द्वारा सदस्यता ली जा सकेगी 3 साल पुराना कोई भी सदस्य सक्रिय सदस्यता ले सकता है प्रत्येक बूथ पर 200

सदस्य बनाने अनिवार्य होंगे सक्रिय सदस्यता ₹100 शुल्क देकर नमो एक माध्यम से की जाएगी सदस्यता समापन के उपरांत 10 नंबर को एक रैली आयोजित की जाएगी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलकर अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्कामित कार्यकर्ता है जनता के सुख और दुख में हमेशा साथ देकर पार्टी के मूल सिद्धांतों पर चलकर देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जिला प्रभारी अशोक राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी डॉ सतीश शुक्ला राजेंद्र सिंह चौहान मदन पांडे बंसलाल कटियार श्याम सिंह सिसोदिया नीरज पांडे शिव वीर सिंह भदोरिया बृजेंद्र सिंह जीतू त्रिपाठी रामजी गुप्ता रेणुका सचान विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button