
रायबरेली शिवगढ़
18 सितंबर 2024 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह दिन खास होने वाला है। हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। नासा की बेवसाइट के अनुसार, यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। खास बात यह है कि ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान लगेगा। पितृ पक्ष 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं और यह ग्रहण रात में लगेगा। जानें 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर जाएगा, सूतक काल, टाइमिंग व अन्य जरूरी बातें-
क्या भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए देश में इस ग्रहण का कोई महत्व नहीं है।
चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगा और 18 सितंबर को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण जिस समय लगेगा देश में सुबह होगी, इस वजह से ग्रहण का कोई महत्व नहीं है।
किस समय अपने चरम पर होगा चंद्र ग्रहण
18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 14 मिनट पर ग्रहण चरम पर होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।
भारत में सूतक काल क्या होगा मान्य
चंद्र ग्रहण जहां पर पूर्ण रूप से नजर आता है, सूतक काल के नियम वहीं लागू होते हैं। भारत में चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।