टॉप न्यूज़

मंत्री प्रतिभा के साथ कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत

संपादक उमाकांत कश्यप

कानपुर देहात।

उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद मैथा बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको के साथ जीत का जश्न मनाया। मंत्री प्रतिभा के साथ कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी जलाए। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि विकसित हरियाणा- विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। यह हरियाणा की जनता की जीत है ,इस ऐतिहासिक जीत के लिए हरियाणा के समस्त मतदाताओं ,पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा हरियाणा विधानसभा चुनाव की जीत भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा ,गरीब कल्याणकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से संभव हुई है। गरीबो व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए है। विपक्षियों द्वारा की जा रही नकारात्मकता की राजनीति पर जनता का करारा प्रहार है। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय सिंह चंदेल ,कमल शुक्ला ,राजाबाबू अग्निहोत्री ,अखिलेश राठौर ,बउवन द्विवेदी ,विनय अवस्थी ,करन सिंह ,पंकज ,निर्मला देवी ,सुषमा पाल ,रामकुमारी ,ऊषा देवी ,वंदना ,निशा ,पूजा ,रामलली ,शहनाज ,रीता ,रमा देवी ,रामश्री मिश्रा ,लक्ष्मी ,उमा देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button