
कानपुर देहात।
जनपद के अकबरपुर रनिया शिवली पुखरायां सिकंदरा रसूलाबाद क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा और चंद्र दर्शन के बाद जल ग्रहण किया। क्षेत्र में करवाचौथ की अच्छी खासी धूम देखने को मिली।
रविवार को रसूलाबाद क्षेत्र में करवाचौथ के मौके पर दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला। जहां सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात जल ग्रहण किया तो वहीं घर के बच्चों ने खूब आतिशबाजी भी की। करवाचौथ पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के कहिंजरी, असालतगंज, बिरहुन तिश्ती सहित सभी जगहों पर सुहागिन महिलाओं ने मकान की छतों पर चंद्र दर्शन किए और पतियों ने उन्हें जल पिलाकर उनका व्रत पूर्ण कराया।
फोटो छलनी में अपने पति का मुख देखती सुहागिन महिला