मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान
विपिन कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

राजपुर
के चलते राजपुर कस्बे में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला जागरूकता अभियान जोरो पर चल रहा है।महिला पुलिस कर्मी विद्यालयों व गांव गांव जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने का कार्य कर रहीं हैं। तथा महिलाओं साइबर ठीक, तथा महिला जागरूकता अभियान के साथ विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सुरक्षा के गुण बताए।
राजपुर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम के निर्देशन पर राजपुर कस्बे के अशोक नगर में सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।थाना राजपुर की महिला पुलिस कांस्टेबल रोशनी ने कहा कि अपरिचित नंबरों से बचकर रहें और अपरिचित वीडियो कॉल को कभी भी रिसीव ना करें तथा अनजान व्यक्ति से लम्बे समय तक बातचीत ना करें तथा उनके द्वारा दिए गए लालच में ना आएं ऐसे लोगों से बचकर रहें। इस समय साइबर फ्राड बहुत चल रहा है महिलाओं को आवास व लकी ड्रा का लोभ देकर रजिस्ट्रेशन के नाम रुपए की मांग करते हैं और उनके साथ ठगी कर लेते हैं ऐसे लोगों से बचें तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर 24 घंटे के अंदर 1930 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद नजदीक थाने में शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य है जिससे हर थाने में साइबर क्राइम से संबंधित कर्मचारी हर समय मौजूद रहते हैं ठगी हुए व्यक्ति की शिकायत तत्काल संबंधित विभाग से बातचीत करके खाते में पड़ी धनराशि को रोका जा सकता और पीड़ित को रुपए वापस कराने का हर संभव प्रयास किया जाता है। इसी तरह महिला कांस्टेबल प्रियंका ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत महिलाएं टोल फ्री नंबर वूमेन पावर हेल्पलाइन लाइन नंबर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एंबुलेंस नंबर 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी,इन डायल नम्बरों से सहायता आपके पास तुरन्त पहुंचेगी। वहीं महिला कांस्टेबल इंद्रा ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जानकारी देते हुए बताया कि राह चलते महिलाओं व युवतियों के साथ कोई भी व्यक्ति छेड़छाड़ या अश्लील हरकतें करता है तो ऊपर दिए गए टोल फ्री नंबरों काल करके जानकारी दें जिससे ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत अभियान बहुत तेजी के साथ चलाया जा रहा है जिससे कि महिलाएं व बालिकायें जागरुक हो सके।कहा कि जनपद के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है।जिस पर हर समय महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहती हैं और महिला पुलिसकर्मी द्वारा सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए व गोपनीयता बनाए रखते हुए हर संभव मदद प्रदान की जाती है।