टॉप न्यूज़

परिस्थितियों में महिला का शव घर के बेड में पड़ा

संपादक उमाकांत कश्यप

रसूलाबाद कानपुर देहात।

थाना क्षेत्र के बंशी निवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर के बेड में पड़ा मिला। सूचना महिला के मायके पक्ष के लोगों को ग्रामीणों ने दी तो मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुलाया। वही ससुराली जन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र के सुनासी ग्राम पंचायत का मजरा बंसी निवादा में महिला की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी फैल गई। रूबी देवी 28 पत्नी आनंद यादव का शव बेडरूम में बेड में पड़ा हुआ मिला। पूरे मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने मायके पक्ष के लोगों को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। महिला की मौत से मायके पक्ष में काफी रोष और उबाल देखने को मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। वहीं महिला की मौत से मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद यादव पुत्र बलवान सिंह यादव निवासी बंसी निवादा के घर में पति- पत्नी में 2 दिन पहले विवाद हुआ था। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि आनंद यादव घर में मांसाहारी भोजन बना रहा था उसकी पत्नी रूबी देवी ने उन बर्तनो को धोने से इनकार किया तो घर में काफी विवाद हो गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने किसी तरह मौके पर जाकर मामले में सुलह समझौता करा दिया। वहीं शनिवार की रात्रि को पुनःकिसी बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद मकान में काफी सामान बिखरा वो टूटा पड़ा मिला। शव को देखकर मायके पक्ष के लोग बिलखकर रोए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। वहीं ससुराल पक्ष मृतक की 5 वर्षीय बेटी साध्वी को भी साथ ले गए।पुलिस ने बमुश्किल शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

फोटो…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button