टॉप न्यूज़

पत्रकारों की उपेक्षा कर रहीं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर

संवाददाता संदीप कुमार

रायबरेली

 

धरा से पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु सरकार द्वारा समय समय पर वृक्षारोपण का कार्य कराया जाता रहा है। विगत कई वर्षों से अनवरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रायबरेली द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर संगठन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कराया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। इस उपलक्ष में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के हाथों से वृक्षारोपण करवाने हेतु को 30 सितंबर 2024 को जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं महासचिव विकास श्रीवास्तव, शशिधर त्रिपाठी द्वारा हाथों हाथ उनको आमंत्रण पत्र भी दिया गया था। किन्तु जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में रुचि नही दिखाई गई जबकि उक्त आमंत्रण को जिलाधिकारी द्वारा स्वीकार भी किया गया था और वृक्षारोपण एक सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण को सुन्दर बनाने हेतु एक आवश्यक कार्य है। जानकारी करने पर समस्त जिम्मेदारों ने यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के कार्यक्रम में नही है कह कर अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ लिया।

आपको बताते चलें कि 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर सारे कार्यक्रम संपन्न हुए, परंतु जिला अधिकारी का जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था उसमें आशुलिपिक महेश त्रिपाठी द्वारा लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ से संबंधित कार्यक्रम को जिलाधिकारी के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं किया गया। जिससे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के सभी पदाधिकारी में काफी असंतोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button