टॉप न्यूज़

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ई रिक्शा से टकराई, दो लोग गंभीर घायल

श्रीराम अग्निहोत्री ब्यूरो चीफ

—– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

फतेहपुर।

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रोड किनारे खड़े ई रिक्शा में टकरा गए जिसके चलते बाइक में सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महरहा रोड में बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रोड किनारे खड़े एक खड़े ई रिक्शा में टकरा गए जिसके चलते बाइक सवार नीरज उम्र 28 वर्ष पुत्र रामनारायण निवासी गौसपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर तथा इस बाइक में सवार अजय उमराव 46 वर्ष पुत्र अवधेश निवासी गौसपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया दुर्घटना में नीरज ने बताया कि वह और अजय दोनों एक ही बाइक में सवार होकर बिंदकी कस्बे से अपने गांव गौसपुर जा रहे थे तभी महाराज रोड में अनियंत्रित बाइक ई रिक्शा में टकरा गई और दोनों लोग घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button