अखंड परमधाम नंदनी गौशाला सेवा समिति मूसानगर के कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अभिवादन करती पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
उमाकांत कश्यप रिपोर्ट

कानपुर देहात 13 नवंबर 2024
मा० उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, जनपद कानपुर देहात के अखण्ड परमधाम नंदिनी गौशाला सेवा समिति, मुक्तानगर, मूसानगर कानपुर देहात व 32वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन श्रीमद्भागवत कथा और शतचंडी महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों व सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री, मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हमारी सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं व उनके जीवन में गुणात्मक सुधार ला रही हैं। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान व विकास के बारे में लोगों को अश्वथ किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।