टॉप न्यूज़

भागवत कथा के श्रवण से ही मिल जाती पापों से मुक्तिभागवत कथा के श्रवण से ही मिल जाती पापों से मुक्ति भागवत आचार्य गोविंद शुक्ला

उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

मनुष्य को समाज में अच्छे कार्य करने चाहिए सूरदास रामायणी मनु जी महाराज

 

 

कानपुर देहात रनिया नगर पंचायत में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के श्रवण से ही मिल जाती पापों से मुक्ति श्रीमद्भागवतकथावाचक गोविंद जी शुक्ला ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती। कहा जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मो के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा कही, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष प्राप्त हो गया। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है। भागवत कथा सुनते ही ज्ञान और वैराग्य जाग जाए। मंच का संचालन भोले शुक्ला के द्वारा किया गया उन्होंने भक्तों को कई प्रसंगों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई इस मौके पर पप्पू शर्मा, सोनू गुप्ता, हेमलता गुप्ता प्रेम गुप्ता रमाकांत कश्यप संजय गुप्ता,दयाशंकर गुप्ता, बउआ गुप्ता, शिव सागर गुप्ता रामकिशोर दिवाकर,नारायण तिवारी, रामनरेश उर्फ पप्पू चंदेल,महेश तिवारी, बाल जी शुक्ला सुनील मिश्रा,रोशन शर्मा, सचिन ज्योतिमान कश्यप गुरु निरंजन सिंह रिंकू रजत चौरसिया शर्मा, बाबूजी गुप्ता अश्विनी गुप्ता उमेश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button