मेगा क्रेडिट कैम्प का विकास भवन में हुआ आयोजन, समूहों को सी.सी.एल. स्वीकृत पत्र जिलाधिकारी द्वारा किए गए वितरित
रिपोर्टर उमाकांत कश्यप

कानपुर देहात 12 नवंबर 2024
जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन की उपस्थिति में आज दिनांक 12/11/2024 को विकास भवन सभागार माती कानपुर देहात में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन प्रातः काल 10.00 बजे से किया गया। इस मेगा क्रेडिट कैम्प में विभिन्न शाखा प्रबंन्धकों के द्वारा 287 समूहों को सी.सी.एल. स्वीकृत पत्र जिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया। पूर्व में जिन समूहों को सी.सी.एल. प्राप्त हो चुका था. और उनके द्वारा आजीविका क्षेत्र में विशेष कार्य किया जा रहा है, ऐसी 100 समूहों की दीदियों को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन द्वारा समूह की समस्त उपस्थित 268 दीदियों से आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला मिशन प्रबंन्धक, ब्लॉक मिशन प्रबंन्धक एवं ए०डी०ओ० (आई०एस०बी०) को स्वयं सहायता समूहों को समय से स्टार्ट-अप, आर०एफ०, सी०आई०एफ० एवम् सी०सी०एल० उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त सम्मानित दीदियों को प्रोत्साहित करते हुऐ स्थानिय मॉग के अनुरूप आर० से०टी० प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्पादन करने का आहवन किया।