
रसूलाबाद कानपुर देहात।
ब्रह्मलीन श्री श्री स्वामी 1008 स्वामी श्री गणेशानंद जी महाराज के तत्वाधान में आदर्श रामलीला कमेटी सत्संग मंडल उसरी बिल्हा की ओर से विशाल दंगल व भव्य रामलीला का आयोजन चल रहा है। जहां प्रथम दिवस पर पानी टंकी के निकट स्थित मैदान में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश के कई कोनों से आए पहलवानों ने दंगल के मैदान में अपनी ताकत की जोर आजमाइश की।
सोमवार को उसरी बिल्हा के मध्य स्थित दंगल मैदान में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उदघाटन उसरी निवासी उपनिरीक्षक विनय सिंह गौर व सेवानिवृत्त उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौर ने किया। उन्होंने पहली कुश्ती जान मोहम्मद पहलवान शिवली व इमरान पहलवान नौगवां मैथा के बीच कुश्ती का हाथ मिलवाया। पहली कुश्ती बराबरी पर रही। जबकि दूसरी कुश्ती श्रीराम भटेलनपुरवा वहीं दूसरी कुश्ती व राजेश पनकी के बीच हुई जिसमें श्री राम ने राजेश को करारी हार दी। इसके बाद रोहित मथुरा व सोनी कुरुक्षेत्र के बीच हुई कुश्ती में रोहित की जीत हुई जबकि आशू आगरा व सोनू अंबाला के बीच में कुश्ती बराबरी पर छूटी। पूरे दंगल में संदीप हरियाणा और बाबा अयोध्या हनुमान गढ़ी की कुश्ती सबसे रोमांचक रही। जिसमें इस कुश्ती ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी हरगोविंद सिंह गौर, देवेंद्र सिंह गौर, ज्ञानू सिंह, छमन खान ,मनोज पाल, घनश्याम शुक्ला, मुन्ना चौहान, संदीप पाटिल, शिवम दिक्षित, नीलेंद्र कुशवाहा, रोहित सिंह गौर, दलजीत सिंह, बच्चू सिंह गौर, कुलदीप,छोटे लल्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहेगा।
फोटो…