
रसूलाबाद कानपुर देहात।
भीषण ठंड शुरू होने से पहले जरूरतमंदों ने लोगों को कंबल बांटना शुरू कर दिए हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के सूरजपुर तिश्ती गांव के रहने वाले विश्वास यादव ने कई जरूरतमंदों को कंबल बांटें और ठंड से राहत दिलाने का कार्य किया।
रसूलाबाद क्षेत्र के सूरजपुर तिश्ती ग्राम पंचायत के निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी रह चुके विश्वाश यादव ने बुधवार को गांव में तीन दर्जन से अधिक जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने विश्वास यादव को धन्यवाद देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं विश्वास यादव ने कहा कि वह हमेशा से ही जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते है जब भी किसी ने उन्हें जानकारी दी तो उसमें उनकी हर संभव मदद करते हैं उन्होंने कहा कि आगे भी जरुरतमंद लोगों को और भी कंबल वितरित किए जाएंगे।
फोटो……