टॉप न्यूज़

राजावत हॉस्पिटल की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर मरीज को एवं गरीबों को कंबल वितरण किया गया

रिपोर्टर उमाकांत कश्यप

डायरेक्टर भानु प्रताप राजावत के द्वारा विषयकपुर रनिया मे भी खिचड़ी एवं कंबल का हुआ वितरण

 

 नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीज को कंबल वितरण

 

 

 

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर स्थित राजावत हॉस्पिटल में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। राजावत हॉस्पिटल के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर राजावत हॉस्पिटल ग्रुप के एम डी डॉ प्रशांत राजावत व डॉ प्रियंका राजावत ने कंबल वितरण किया। इस अवसर पर अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डन सिंह पूर्व जिला मंत्री सत्यम सिंह चौहान मैनेजर संदीप शुक्ला जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम डॉ वसीम खान डॉ प्रियंका मिश्रा देवेंद्र राजावत उर्फ चुन्नू आशुतोष त्रिपाठी अरशद आदि लोग मौजूद रहे। बताते चलें राजावत हॉस्पिटल की अकबरपुर में पांचवी वर्षगांठ थी साथ ही मकर संक्रांति के अवसर को देखते हुए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ।इस खिचड़ी भोज में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी खाई।

राजावत हॉस्पिटल लगातार विगत 5 वर्षों से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। जिसके चलते हैं अकबरपुर में राजावत हॉस्पिटल लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बना हुआ है। वही राजावत हॉस्पिटल के चेयरमैन ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत पत्नी बिना सिंह राजावत द्वारा अपनी ग्राम पंचायत में विगत कई वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कंबल वितरण व खिचड़ी भोज का आयोजन करते आ रहे हैं। इस प्रकार से हम कह सकते हैं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी राजावत हॉस्पिटल ग्रुप लोगों तक अपनी सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button