सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, ईको पार्क माती में भव्य महोत्सव मेला में जनपद के नागरिकों को योजनाओं की मिली जानकारी
उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

मेला महोत्सव में जल जीवन मिशन योजना की जानकारी लेते नागरिक
कानपुर देहात।
केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद कानपुर देहात में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव/मेला, प्रदर्शनी ईको पार्क सामुदायिक केंद्र अकबरपुर माती कानपुर देहात में नागरिकों ने पहुंच कर केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को जाना। उक्त मेला महोत्सव कार्यक्रम में लगा स्टाल जल जीवन मिशन योजना के बारे में सहायक जिला संयोजक आर्यन पटेल ने स्टाल पर मौजूद नागरिकों के जल जीवन मिशन की जानकारी देते हुए बता कि पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा है। इस 71 प्रतिशत का 97 प्रतिशत पानी समुद्रों और महासागरों में पाया जाता है, जो पीने योग्य ही नहीं है। कुल मिलाकर सिर्फ 3 प्रतिशत पानी ताजा है और पीने योग्य है। लेकिन इस 3 प्रतिशत में भी 79 प्रतिशत ग्लेशियरों और बर्फ की चोटियों में है। सिर्फ 2 प्रतिशत ही भूजल है, जिसका 1 प्रतिशत उपयोग हो रहा है।
*जल जीवन मिशन के लाभ*
ग्रामीण परिवारों को जल जीवन मिशन के माध्यम से नल से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।
घरों में पानी की व्यवस्था उपलब्ध होने से महिलाओं और किशोरियों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा।
शौचालय से लेकर तमाम जरूरतों के लिए महिलाओं के जीवन को आसान बनाने में जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण।
घरों में पानी की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाएं अपने कम को समय से कर पा रही है।
जल से संबंधित सभी समस्याओं से ग्रामीण परिवारों को मुक्ति मिल रही है।
बच्चों के जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल के स्रोतों में वृद्धि हो रही है।
वही पर जल जीवन मिशन के तहत योजना की नागरिकों को जानकारी देते राज्य प्रशिक्षक आलोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी की मुख्य विशेषता है जिसमें जल सामान्य तापमान और दबाव में एक फीका बिना गंध वाला तरल है। जल और बर्फ का रंग बहुत ही हल्का नीला होता है। हालांकि कम मात्रा में जल रंगहीन लगता है। बर्फ भी रंगहीन लगती है और जल वाष्प मूलतः एक गैस के रूप में अदृश्य होता है। पानी का प्रमुख कार्य शरीर में पानी मुंह, नाक, और आंखों जैसे ऊतकों को नम करता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। यह सही चयापचय गतिविधि को बनाए रखते हुए शरीर के अंगों और ऊतकों की रक्षा करने में मदद करता है। पानी के तीन प्रकार होते है। पानी तीन अवस्थाओं में हो सकता है। ठोस बर्फ, तरल या गैस वाष्प। पानी का स्रोत तालाब, झील, नदी तथा कुएं जल के प्रमुख स्रोत है। वहीं पर जिला संयोजक बदरुद्दीन खां ने जल जीवन मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि पानी शरीर को आवश्यक खनिज और पोषक तत्व प्रदान करता है दिन में 8 बार शुद्ध जल पीना अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है मानव शरीर का अधिकतर हिस्सा पानी से बना है स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए व्यक्ति को स्वच्छ पानी पीते रहना चाहिए शुद्ध और स्वच्छ पानी शरीर को पोषण प्रदान करने की सर्वोत्तम स्रोत में से एक है। आवश्यक तरल रक्त को मानव शरीर में प्रत्येक कोशिका में ऑक्सीजन प्रवाहित करने के लिए आवश्यक स्थिरता बनाए रखने की अनुमति देता है। वही पर उक्त मेला महोत्सव कार्यक्रम में लगे खाद्य तथा रसद विभाग के स्टाल में मौजद नागरिकों को जिला पूर्ति अधिकारी, अभिषेक कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के प्रत्येक गरीब परिवारों को सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनिय योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उबैद अली, सतीश सिंह, पूर्ति निरीक्षक, सतेंद्र सिंह, गौरव राजपूत, विकास कन्नौजिया, राजेश श्रीवास, पूर्ति लिपिक कुशाग्र गौतम, संजय गौतम, नितेश कुमार, अजय कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, राहुल राजपूत, आलोक अवस्थी, अरुण सिंह सहित आदि स्टाफ मौजूद रहे।