सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ईको पार्क माती में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर मा0 सदस्य, विधान परिषद ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

मा0 सदस्य द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगायें गये स्टालों/प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।
मा0 सदस्य द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन
मा0 सदस्य ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों के साथ देखी महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश की विकास गाथा से सम्बन्धित लघु फिल्म।
मा0 सदस्य ने जनता को गिनाई प्रदेश, जनपद की उपलब्धियां।
विभिन्न विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र, चेक आदि
निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को किया सम्मानित।
संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गयी मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
सरकार की योजनाएं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं है : मा0 सदस्य।
पिछले आठ वर्षो में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ : मा0 सदस्य।
कानपुर देहात 26 मार्च 2025
सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के केंद्र सरकार के 10 वर्ष व प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव/मेला, प्रदर्शनी का किया गया है। आज महोत्सव के द्वितीय दिन मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सदस्य, विधान परिषद, प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता जी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मा0 सदस्य के द्वारा सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के द्वारा लगायें गयें स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मा0 सदस्य जी ने विभिन्न विभागों के स्टालों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार द्वारा किये गयें विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये गये।तत्पश्चात मा0 सदस्य द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 सदस्य के सम्मुख संस्कृति विभाग पंजीकृत कलाकार शहरूख नवाब द्वारा लोक गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। तत्पश्चात महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश के विकास के 08 वर्ष से सम्बन्धित लघु फिल्म को मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा देखा गया। इसी क्रम में मा0 सदस्य द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात मा0 सदस्य द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र आदि वितरित किये गये। मा0 सदस्य द्वारा पीएम कुसुम योजना, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना 2024-25, राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 05-05 कृषकों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, चिकित्सा विभाग (गोल्डन कार्ड व पोषण पोटली), बैंक आदि के लाभार्थियों को भी मा0 सदस्य द्वारा प्रमाण पत्र, चेक, पोषण पोटली आदि वितरित कर लाभान्वित किया गया। मा0 सदस्य द्वारा जनपद के 100 निपुण विद्यालय के अध्यापकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मा0 सदस्य ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा विगत 08 वर्षो में सभी वर्गो के उत्थान हेतु योजनायें चलायीं गयीं, जिससे आज समाज के हर वर्ग का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नयन हुआ है। हमारी सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों का लगातार आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आमजन हेतु किये जा कार्यो का ब्योरा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार जनता, मीडिया व प्रबुद्धजनों के सम्मुख रखा जा रहा है। आज करोड़ों लोगों को हमारी सरकार गरीब रेखा से ऊपर ले आई है। हमारी सरकार द्वारा मुफ्त उज्ज्वला गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है, घर-घर तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाऐं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं है। मा0 सदस्य द्वारा जनपद के विकास कार्यो के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया तथा जनपद में हुए विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।
इस मौके पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।