समारोह में स्वागत के दौरान मौजूद पूर्व एमएलसी दिलीप यादव कल्लू व नीरज सिंह गौर, अभय यादव आदि
उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

संविधान के असली रक्षक है अखिलेष, भाजपा आपसी फूट डाल कर रही है राजः
कानपुर देहात।
अकबरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के गांव कुंभी युवा सपा नेता अभय यादव द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व एमएलसी दिलीप यादव कल्लू ने मौजूद ग्रामीणों को होली पर्व की बधाई देने के साथ ही अबीर गुलाल लगाकर गले मिल बधाई दी है।
रविवार को अकबरपुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख चै0 स्व0 गया प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर हवन पूजन के साथ उनके पौत्र व पूर्व प्रत्याषी बारा जिला पंचायत सदस्य अभय यादव ने गांव कुंभी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी दिलीप यादव कल्लू ने पर्व की बधाई देने के साथ ही अपने संबोधन में मौजूद ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार लोगों को भ्रमित कर अपनी देष व प्रदेष की सरकारें चला रही है। उन्होनें बताया कि भाजपा सरकार हम देष व प्रदेष वासियों को बांटकर साथ ही आपसी फूट डालकर देष व प्रदेष में राज कर रही है। कुछ खास वर्ग के लोगों को मजबूत करने का काम कर रही है। सरकार संविधान बदल कर बाबा साहम डा0 अंबेडकर के निर्मित संविधान में हम सभी को प्राप्त अधिकारों को बदलना चाहती है। वही हमारे नेता व सपा प्रमुख अखिलेष यादव संविधान की रक्षा करने का काम कर रहे है। कल्लू यादव ने मंच पर मौजूद युवा सपा नेता अभय सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी लोग आने वाले जिला पंचायत के चुनाव में वोट देकर जिता दे। बांकी विकास का काम हमारे जिम्मे पर छोड दीजिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याषी अकबरपुर रनियां विधानसभा नीरज सिंह गौर ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेष यादव ही सही रूप से संविधान के रक्षक है। वही प्रदेष के अगडे पिछडें के साथ ही दलित वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार में केवल और केवल कुछ चंद लोगों का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम को डेरापुर के पूर्व प्रमुख वेद व्यास निराला, चैधरी आनंद यादव, ओमप्रकाष बंटे पाल, विजय यादव, हिम्मत सिंह यादव, सदस्य जिला पंचायत दिलीप यादव, महिला नेत्री रूबीना कुरैषी, षिव षंकर यादव, धर्मेद्र त्रिवेदी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधान रणधीर सिंह यादव, पूर्व प्रधान यदुनंदन यादव, षंातिषरण यादव, अनीता खांन, रघुनाथ यादव बाबा, बबलू यादव प्रधान असेवा, नसीरूददीन, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चै0 रवींद्र यादव ने की।
————————-