टॉप न्यूज़

विवाद के चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सुलह समझौते को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी को सौपा ज्ञापन

उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

कानपुर देहात।

गुरूवार को माती मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्व में हुये विवाद के चलते भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष बाबू सिंह ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ माती मुख्यालय पहुंच जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील को ज्ञापन सौपा। वही पर मौजूद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि रसूलाबाद आपूर्ति कार्यालय में तैनात पूर्ति लिपिक अरूण कुमार सिंह से दिनांक 05 सितम्बर 2024 को कार्यालय में वाद विवाद व कहासुनी हो गई थी। जिर पर किसान यूनियन के पदाधिकरियों के विरूद्ध थाना रसूलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या-0378/2024 पंजीकृत कराया गया था। जिस पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिरियों ने शपथ पत्र के माध्यम से यह स्वीकार करते हुये कहा कि हम लोगो के द्वारा पूर्ति लिपिक अरूण कुमार सिंह के साथ रसूलाबाद आपूर्ति कार्यालय में तैनाती के दौरान राशनकार्ड बनवाये जाने के सम्बन्ध में विवाद झगडा व मारपीट हो गयी थी। जिस पर पूर्ति लिपिक अरूण कुमार सिंह द्वारा थाना रसूलाबाद में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिस पर हम पदाधिकारी पूर्ति लिपिक के की गयी अभ्रदता को लेकर शर्मिंदा होने की बात कही। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं पूर्ति लिपिक का आपसी समझौता हो जाने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उवैध अली, पूर्ति निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, पूर्ति लिपिक अलका श्रीवास्तव, अभिषेक कुशवाहॉ, अजय कुशवाहॉ एवं विशाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button