टॉप न्यूज़

आरपीएस इंटर कॉलेज रासुलाबाद में कबड्डी का आयोजन संपन्न

संवाददाता राजेश सिंह गौतम

रसूलाबाद कानपुर देहात।07 सितंबर 2024 कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने किया। आरपीएस इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी शरण गुप्ता ने टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

शुक्रवार को रसूलाबाद कस्बे में स्थित आरपीएस इंटर कॉलेज में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां कानपुर मंडल के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चे प्रतिभाग करके प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिए ही खेलकूद बहुत आवश्यक है। इससे समाज में जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही बच्चे खेलकूद में अपना करियर भी बनाते हैं। खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले बच्चे स्वयं अनुशासित होते हैं। जिससे दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। रसूलाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने कबड्डी प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो हमें स्वस्थ और अनुशासन में रखने में मदद करता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखने लायक था, और सभी ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज की टीम ने औरैया की टीम को पराजित किया। इसके अलावा कई स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता होती रही जो देर शाम तक चली। बालक और बालिका दोनों वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला क्रीड़ा सचिव संजय मिश्रा, जीतू त्रिपाठी, सुनील यादव, कौशलेंद्र, दुर्गेश त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य अजय पाल यादव, बंगाली बाबू शुक्ला, शिशुपाल, सुरेश सिंह ,रामगोपाल बाथम, राजकुमार श्रीवास्तव,बृजेंद्र सविता, वीरेन्द्र कमल,जेसी वर्मा, तेज सिंह, राहुल मिश्रा,संजीव गुप्ता, ओमकार शुक्ला,अजय तिवारी, शैलेंद्र सिंह,योगेंद्र शुक्ला, आशीष मिश्रा, मधु ,प्रियंका, पवित्रा,तबस्सुम, नीरज, आरती, अनुज,पूनम, अमृता ,अनिल कुमार सहित कई शिक्षक रहे।

 

फोटो टॉस करते देवशरण कमल व खिलाड़ियों से हाथ मिलाते स्वामी शरण गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button