टॉप न्यूज़

रसूलाबाद कानपुर देहात। 14-6-2024कृषि निवेश मेला/ खरीफ गोष्ठी के तहत कृषि निवेश मेला मक्का विकास कार्यक्रम में किसानों को बेहतर खेती के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खाद का प्रयोग बढाने की सलाह दी।

शनिवार को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रसूलाबाद के कार्यालय में कृषि मेला की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें इफ़को खाद कंपनी द्वारा किसान सुरक्षा जीवन बीमा एवं डीएपी का कैसे प्रयोग करें इसको लेकर जानकारी दी गई। खाद लाने के बाद यदि किसान की कहीं दुर्घटना हो जाती है तो किसान इलाज के लिए कंपनी द्वारा 25000 से 1 लाख तक मुफ्त अनुदान दिया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक ओम प्रकाश पाल ने बताया कि किसान खेतों के फसल अवशेष को न जलाएं। साथ ही हरी खाद्य सल्फर जिप्सम का प्रयोग करके खेती में उत्पादन हेतु बढ़ाया जा सकता है उन्होंने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलों की पैदावार भी बढ़ती है। प्रभारी राज नारायन ने किसानों को मक्का की खेती में सुधार के लिए कई उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मक्का की खेती में जैविक खाद का प्रयोग करने से फसलों की पैदावार बढ़ती है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है। कार्यक्रम में किसानों को मक्का की खेती में सुधार के लिए कई उपाय बताए गए। उन्हें जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी गई और मक्का की खेती में सुधार के लिए कई अन्य उपाय भी बताए गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से कश्मीर सिंह यादव, कार्यक्रम संचालक महेश प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह गौर, शैलेन्द्र त्रिपाठी,अनिल कुमार, कन्हैया लाल, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, सुधीर कुमार,एडीओ एजी ज्ञान प्रकाश, बीटीएम जग प्रसाद, अंशुमान, रवि शंकर पांडेय, किशन, महिपाल सिंह, कुलदीप वर्मा, हरपाल सिंह, सुरेशचंद्र तिवारी,वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

फोटो कार्यक्रम में बोलते कृषि वैज्ञानिक व मौजूद राज नारायण यादव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button