
रसूलाबाद कानपुर देहात।
कस्बे मे आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गयी।रसूलाबाद में गुरुवार को वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम कर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा कस्बे के सुभाष नगर मे स्थित वाल्मीकि पार्क मे महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् प्रारम्भ होकर पूरे कस्बे मे भ्रमण किया। तत्पश्चात पुनः सुभाष नगर मे ही जाकर शोभा यात्रा का समापन हुआ।शोभा यात्रा मे बच्चों मे खास उत्साह देखने को मिला वही शोभा यात्रा मे छोटे छोटे बच्चों ने महर्षि वाल्मीकि का रूप धारण कर रथ पर बैठ के निकले।शोभा यात्रा मे बल्लू, रावेन्द्र,राजीव, सुभाष, रवी, अंजू, दिलीप,विक्की, गौरी, वर्षा, कैप्टन तिवारी, ऋषभ, अनुराग,जिला मंत्री राजकुमार वाल्मीकि, राम गुप्त, विनोद वाल्मीकि, आनंद वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि,जीतू वाल्मीकि, अनुज कुमार, शिवा बाबू, रामस्वरूप वाल्मीकि सहित कई लोग रहे।
फोटो….