राम का नाम जपने से मिलती है मुक्ति जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज
उमाकांत कश्यप की रिपोर्ट

कलयुग में आज उल्टी गंगा बहा रहा है माता-पिता को सरवन ठोकर लग रहा है* खुद आप अपनी बेटी जिंदा जला रहा है कलयुग में आज श्रवण ठोकर लग रहा है भजन गायक पंडित रविकांत त्रिपाठी
कानपुर देहात।
रनिया में चल रही विगत कई दिनों से यज्ञ एवम कथा में चित्रकूट धाम से पधारे श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के द्वारा आज कथा में राम की चर्चा के साथ साथ श्रीराम जय राम, जयजय राम के जयघोष से करके पूरा पंडाल को गुंजायमान वातावरण कर दिया जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य ने सोमवार को श्रीराम कथा के प्रसंगों का वर्णन किया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। रनिया में चल रही श्रीराम कथा के सातवे दिन जगद्गुरु ने कहा कि श्रीराम नाम में ही संसार के सारे सुख है। जीवन की नैया पार लगाने वाले है मेरे राम जी। यदि श्रद्धालु निष्ठापूर्वक भगवान का भजन चिंतन करें तो सब कुछ मिल जाएगा। जगद्गुरु ने भगवान का अवतार भारत में ही होता है। भगवान राम ही सबके अवतारी हैं। जहा राम जी होंगे वहा 10 अवतार होंगे ही। दशरथ जी के पुण्य की नैया डूबने से बचाने के लिए श्रीराम वन को गए। दशरथ जी श्रीराम को वन नहीं भेजना चाहते थे,
लेकिन श्री राम ने पिता जी से कहा कि हम आपको पाप के सागर में डूबने नहीं देंगे। हमारे लिए पिता जी को कष्ट हो ऐसा हम नहीं होने देंगे और फिर श्रीराम ने वनवास को स्वीकार किया। भरत-श्रीराम के बीच के प्रेम पर चर्चा करते हुए जगद्गुरु ने कहा कि श्रीराम जी जानते थे कि यदि इस समय भरत यहा रहेंगे तो वह स्वयं वनवास जाने को तैयार हो जाएगा। इसी कारण प्रभु श्रीराम ने अपनी लीला के द्वारा भरत जी को ननिहाल भेज दिया। श्रीराम जी के वनवास को भरत जी देख नहीं पाते उनके प्राण चले जाते। उन्होंने कहा कि धन्य है मेरे राम जी जो स्वयं गलती नही की बल्कि पिता को गलती करने से बचा लिया।
इस मौके पर मुख्य मंच संचालक भोले शुक्ला,पप्पू शर्मा, संजय गुप्ता,दयाशंकर गुप्ता सोनू गुप्ता सूरज शर्मा सोनू मिश्रा दुर्गा प्रसाद द्विवेदी रोहित कुशवाहा उमेश गुप्ता रमाकांत कश्यप,पप्पू चंदेल उर्फ रामनरेश, नारायण तिवारी, बाल जी शुक्ला, रोशन शर्मा,शैलेंद्र तिवारी,अंकित तिवारी,उमाकांत कश्यप,राममिलन शर्मा, सचिन शर्मा, विकास शर्मा,अभिषेक शर्मा, ज्योतिमान कश्यप गुरु, रिंकू सविता आदि लोग उपस्थित रहे।