भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के द्वारा गरीबों को वितरण किया कंबल
उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

कानपुर देहात।
रविवार को रनिया कस्बा स्थित भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन कर करीब १० हजार जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। साथ ही खिचड़ी भोज का आयोजन कर अपने हाथों से खिचड़ी वितरण की। कंबल लेने के लिए अकबरपुर रनिया विधानसभा के कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए। मंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद वारसी ने नया साल बुजुर्गों को कंबल वितरण कर मनाया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोई भी गरीब या असहाय शीतलहर से परेशान न हो। यही कारण है कि कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। गरीब ,विधवा , विकलांगों एवं असहाय लोगों को कंबल देकर जो सुख की अनुभूति हो रही है ,उसके हम शब्दों में नहीं बता सकते है। पूर्व सांसद वारसी ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करना है। ठंड से बचाने के लिए १० हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। कंबल वितरण के साथ ही बुजुर्गों को खिचड़ी खिला कर उनको ससम्मान विदा किया गया है। इस मौके पर ऋषभ शुक्ला ,बाउवा पाण्डेय ,महेश तिवारी ,अंशु त्रिपाठी ,संजय पांडे ,धर्मेंद्र कुशवाहा, बीनू मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, नितिन कुशवाहा ,शिवा पाण्डेय, भारत यादव, रामजी दुबे ,गुड्डू बाजपेई ,संजय द्विवेदी ,उमा द्विवेदी ,सोनू मिश्रा, बउवन द्विवेदी ,सर्वेश गौतम ,धर्मेंद्र मिश्रा, अनूप कश्यप, आकाश मिश्रा,नीलू शुक्ला, सत्यम सक्सेना, राजकिशोर, शिवकेश ,रामसिंह यादव ,शिवम ,अमित तिवारी ,रजत , राजकिशोर, हरिप्रकाश, संजय सिंह ,अंकित परमार, करन भदौरिया तुषार मिश्रा ,कामिनी द्विवेदी ,सिमा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।