टॉप न्यूज़
2027 के चुवान में राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी सर्व समाज के सहयोग से बनाएगी सरकार-रीना सिंह चौहान अध्यक्ष
राजेश सिंह गौतम

आम जनमानस का भरपुर सहयोग मिल रहा है
कानपुर देहात।
राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी की अध्यक्ष रीना सिंह चौहान की अध्यक्षता में माती मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन। किया गया। जिसमे रीना सिंह चौहान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की आगामी 2027 में राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी की सरकार बनाने के लिए किसी दल व पार्टी के सहयोग की कोई जरूरत न होने की बात कही। साथ ही कहा गया कि राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी के साथ सर्व समाज के लोग पार्टी के साथ जुड़ कर साथ देने का काम कर रहे है। जिससे राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी पर लोगो का भरोसा प्रति दिन बढ़ता दिख रहा है। जिसके चले आगामी 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी अपनी जीत दर्ज कराएगी। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।