राम जानकी महाविद्यालयबैरीअसईमे गरीबों को एवं विकलांगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के द्वारा किया गया
उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

कानपुर देहात।किसी गरीब को ठंड से दिक्कत न हो इसको लेकर प्रदेश सरकार की मंत्री व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी निरंतर प्रयासरत है। मंगलवार को मैथा तहसील के अंतर्गत राम जानकी महाविद्यालय बैरी असई में मकर संक्रांति के पावन उपलक्ष्य पर विशाल कंबल वितरण एवं सहभोज का कार्यक्रम आयोजित कर गरीब , दिव्यांग एवं जरूरतमंदों को करीब १० हजार कंबल वितरण किए गए। साथ ही उन्होंने अपने हाथों से लोगों को खिचड़ी परोस कर खिलाई। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। सभी वृद्धजनों ने वारसी दम्पती को हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि उनका प्रयास रहता है ,कि उनके क्षेत्र का कोई भी गरीब असहाय ठंड से परेशान न रहे। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए गरीबों को १० हजार कंबल उनके द्वारा वितरित किए गए हैं। उन्होंने ने कहा कि उनकी सरकार भी निरंतर गरीब ,किसान युवा एवं महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें पहुचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि भीषण सर्दी से बचाने के लिए क्षेत्र के प्रत्येक गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण करना उनका लक्ष्य बन चुका है। जिससे वो लोगों को कंबल देकर उन्हें ठंड से बचा सके। गरीब असहाय लोगो की हर संभव मदद उनका लक्ष्य है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम ,कमल शुक्ला ,गौरव शुक्ला, ऋषभ शुक्ला ,अंशु त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुशवाहा, नितिन कुशवाहा ,संजय पांडेय ,बउवन द्विवेदी ,अंकित परमार ,सियाराम कमल ,विनय अवस्थी ,आलोक कुशवाहा ,शिवकेश तिवारी ,देवदत्त बाजपेई ,राम नारायण गौतम ,रमेश कठेरिया ,रामजी ,अमित तिवारी ,अभिषेक शुक्ला ,पुती यादव ,जितेंद्र यादव ,विवेक गौतम ,अजय कुरील ,शेखर तिवारी ,मनोज गौतम ,उमा बेरिया ,निधि द्विवेदी ,कंचन शुक्ला ,निर्मला त्रिपाठी ,मदन ,प्यारेलाल गौतम ,बांके ,सुनील राठौर आदि मौजूद रहे।