
कानपुर देहात।
जनपद में मकरसंक्रांति का पर्व बुधवार को दूसरे दिन भी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। अकबरपुर में दर्जनों स्थानों पर समाजसेवियों ने खिचडी का वितरण किया।
बुधवार को अकबरपुर रूरा रोड स्थिति दिलीप प्रोविजनल स्टोर अकबरपुर में प्रतिष्ठित व्यापारी गोपीकृष्ण ओमर की मौजूदगी में खिचडी वितरण का आयोजन सुबह से ही कर दिया गया। यहां पर अकबरपुर चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुडडन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खिचडी वितरण कार्यक्रम में ही युवा व्यापारी नेता दिलीप ओमर का जन्मदिन मनाया गया। यहां पर उत्तर प्रदेष उद्योग व्यापार मंडल से जुडे व्यापारियों व जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष ष्याम ओमर की अगुवाई में व्यापारियों ने खिचडी वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही जन्मदिन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में युवा व्यापारी रामजी मिश्रा, ष्यामू गुप्ता, उत्तर प्रदेष युवा उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ऋषि पुरवार ने युवा व्यापारी दिलीप गुप्ता को बुके भेंटकर जन्मदिन समारोह मनाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद मिश्रा, राजेष मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी, कृष्ण कुमार गुडडू मिश्रा, मन्नी गुप्ता, रामआसरे सैनी, महेष कौषल पूर्व प्रधान, दुर्गेष षर्मा, आषीष ओमर, जगदीष गुप्ता पुइया, देवांस ओमर, रिंकू षर्मा, एडवोकेट विकास सैनी, संदीप पाल, पूर्व अमीन यादव जी आदि लोग मौजूद रहे। खिचडी वितरण के दौरान सडक मार्ग से गुजरने वाले लोगों व वाहनों पर सवार लोगों को रोककर खिचडी वितरित की गई।
————————