Uncategorized

उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन- जनपद कानपुर देहात में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ

उमाकांत कश्यप रिपोर्टर

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, ईको पार्क माती में भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन

 

सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

 

लघु फिल्म के माध्यम से महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का किया गया प्रदर्शन, विभागों द्वारा स्टॉल्स पर दी गयी योजनाओं की जानकारी

 

प्रभारी मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनहित में 8 वर्ष, विकास में नई राहें।

 

विभिन्न विभागों द्वारा विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं, मॉडलों, दी जा रहीं सेवाओं, विशेष कार्यो, निर्माण कार्यो आदि का स्टाल प्रदर्शनी के माध्यम से किया प्रचार-प्रसार।

 

मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित।

 

मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रेस वार्ता कर उ0प्र0 सरकार द्वारा आठ वर्ष में किये गये कार्यों व जनपद में हुए विकास के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी।

 

कानपुर देहात 25 मार्च 2025

 

 

केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद कानपुर देहात में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव/मेला, प्रदर्शनी का शुभारंभ मा0 प्रभारी मंत्री एवं मत्स्य, मंत्री उ0प्र0 डा0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा मा0 विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन“ नीति को समर्पित है, जिसकी थीम “उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन“ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।

सर्वप्रथम मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी आदि का अवलोकन किया गया। मा0 मंत्री जी ने विभिन्न विभागों के स्टालों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आज प्रदर्शनी के माध्यम से सम्पूर्ण जनपद की विकास गाथा को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर योजनाओं के बारे में न केवल जानकारी प्राप्त करें बल्कि स्वयं को यदि योजनाओं से वंचित है तो तत्काल योजनाओं से अपने को जोड़े। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न रहे। तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 विधायक, मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर मंच का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। महाकुम्भ व उत्तर प्रदेश के विकास के 8 वर्ष से सम्बन्धित लघु फिल्म को मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा देखा गया। इसी क्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सबका साथ-सबका विकास ‘‘उत्कर्ष के 08 वर्ष‘‘ विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के कलाकारों व बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इन प्रस्तुतियों के द्वारा भी जनपद व प्रदेश के विकास को रेखांकित किया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, प्रशस्ति पत्र, आवास योजना की चाभी, ट्राई साईकिल, रोजगार मेले में चयनितों को चयन प्रमाण पत्र, अटल आवासीय बच्चों को प्रमाण पत्र आदि वितरित कर लाभान्वित किया गया। तत्पश्चात मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा व मा0 विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश की विकास गाथा व जनपद में 08 वर्षा में हुए विकास को रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गो के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, आज अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश व जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम केन्द्र सरकार द्वारा 10 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत 08 वर्षो में सेवा, सुरक्षा, सुशासन की दिशा में अर्जित उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को लाभान्वित कर रहीं है। जनपद कानपुर देहात में अब तक 03 लाख 22 हजार किसानों के बैंक खातों में 986.453 करोड़ धनराशि अन्तरित की गयी है। वहीं फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 12 हजार 893 किसानों को 487.99 लाख की क्षतिपूर्ति प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। पीएम कुसुम योजनान्तर्गत 93 कृषकों को सोलर पम्प से लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 32898 आवास स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 5707 आवास स्वीकृत किये गये, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत 132990 व्यक्तिगत शौचालय तथा 618 सामुदायिक शौचालय ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण करायें गये हैं। जनपद के नगरीय क्षेत्रों में 6815 व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में लगभग 50 हजार महिलाओं को जोड़कर महिला समूह गठित किये गये है। महिलाओं द्वारा देहाती ब्राण्ड अन्तर्गत बेसन, सत्तू, बुकुनू मसाला आदि बनाकर बेचा जा रहा है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। 390 ग्राम पंचायतों में देहाती मार्ट का संचालन स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जलजीवन मिशन अन्तर्गत 2025 तक हर घर नल से जल उपलब्ध करायें जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद की 504 परियोजनाओं में से 193 को पूर्ण कराते हुए 289567 परिवारों को नल संयोजन कराया जा चुका है। कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत बालिकाओं को एक मुस्त सहायता धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री विवाह योजनान्तर्गत जनपद के 5016 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। इसी प्रकार राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार सभी वर्गों, धर्मों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था हो या आर्थिक प्रगति, देश में उत्तर प्रदेश प्रथम पायदान पर है अथवा प्रथम स्थान की ओर अग्रसर है। आज बहू, बेटियां सुरक्षित महसूस कर रहीं है। हमारी सरकार जीरो टोल्रेंस की नीति पर कार्य कर रही है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड का गठन, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल राज्य बन चुका है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। आज हर व्यक्ति अपने को अधिक गौरवान्वित, आर्थिक रूप से सक्षम व मजबूत पा रहा है। उन्होंने मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 08 वर्षो में मछुवा समुदाय की उन्नति के लिए ढेर सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें ‘‘यमुना नदी में मत्स्याखेट की नीलामी‘‘ द्वारा वर्ष 2024-25 में यमुना नदी में 5-5 कि0मी0 के 12 खण्डों में मत्स्याखेट की नीलामी की जाती थी, जिसमें अबतक 8 खण्डों में नीलामी कराकर 01 करोड़ 91 लाख रूपये की आय प्राप्ति की गयी, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 से 6 से 7 गुना अधिक है। वहीं ‘‘मत्स्य जीवी सहकारी समितियों‘‘ के गठन में 13 समितियों के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 18 मछुआ समुदाय की समितियों का गठन कराया गया, जिससे नदियों एवं बड़े तालाबों को आवंटित कराकर मछुआ समुदाय के लोगों मे अर्थिक सुधार लाया जा सके। ‘‘एरिएटर सिस्टम‘‘ के माध्यम से बड़े तालाबों, झीलों मे एरिएटर सिस्टम लगाकर पानी में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का कार्य मत्स्य विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है। जिससे मछलियों की बाढ अधिक होगी तथा मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि होगी। ‘‘किसान क्रेडिट कार्ड‘‘ द्वारा सीजनल ऋण प्राप्त कर किसान मत्स्य पालन का कार्य कर रहा है। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछुआरों को ‘‘वैवाहिक सहायता एवं शिक्षा‘‘ का प्रावधान समुदाय को समाज कल्याण की भाँति मछुआ समुदाय के व्यक्तियों की शादी पर रू० 51000/- के स्थान पर 01 लाख व्यवस्था का प्राविधान किया गया, इसी प्रकार मछुआ समुदाय के गरीब बच्चों की शिक्षा की भी व्यवस्था का प्राविधान सरकार द्वारा किया गया है। जिस कार्य हेतु किसान की वार्षिक आय रू0 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनपद में करायें जा रहें विकास कार्यो की सराहना की तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।

 

 

तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा समस्त प्र्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता के दौरान उ0प्र0 सरकार द्वारा आठ वर्ष में किये गये कार्यों व जनपद में हुए विकास के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों में मा0 विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, मा0 सदस्य, उ0प्र0 गोसेवा आयोग, रमाकान्त उपाध्याय, विधान सभा प्रभारी डॉ सतीश शुक्ला, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, आदि अधिकारीगणों में जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button