
माती रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
संवाददाता दिव्यमान कश्यप
कानपुर देहात। कस्बे व कानपुर देहात क्षेत्र में शनिवार को अष्टमी पर जिला अस्पताल के ब्रह्मदेव मठ में कन्याओं को भोजन करा उपवास खोला। वहीं, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की मां दुर्गा के दर्शन के लिए भीड़ रही। शनिवारको सुबह अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद अपना उपवास खोला। वहीं, माती रोड स्थित ब्रह्मा देव मठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने कन्या भोजन कर परिवार की सुख शांति की कामना की।हवन के माध्यम से सुख-शांति की दुर्गा से देश में सुख-शांति की कामना की गई। समाजसेवी विवेक सचान के तत्वावधान में आयोजित विधि-विधान के द्वारा गणपति पूजन, नवग्रह पूजन,कलश पूजन व ज्योति पूजन करवाया। कस्बे के लोगों ने आहुतियां अर्पित कीं। इसके उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर दीपक सिंह पंकज सिंह अभिमन्यु यादव विवेक सचान राजेश यादव सत्यम चौहान हिमांशु अग्निहोत्री राज कश्यप जगदीश कुशवाहा रजत कुशवाहा गौरव विवेक उषा देवी आदि उपस्थित रहे।