मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत मा0 विधान परिषद सदस्य व जिलाधिकारी ने वितरित किये आश्रितों को प्रतीकात्मक चेक
संवाददाता उमाकांत कश्यप

*जनपद में कुल 403 आश्रित परिवारों को लगभग 19 करोड़, 51 लाख, 50 हजार की वितरित की गयी सहायता राशि।*
*जनपद के सभी तहसीलों में मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अन्तर्गत आश्रित परिवारों को सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।*
कानपुर देहात 16 जून 2025
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आश्रित परिवारों को प्रतीकात्मक चेक अम्बेडकर नगर अकबरपुर में किया गया। जिसके सजीव प्रसारण को जनपद के सभी तहसीलों में देखा एवं सुना गया। इसीक्रम में जनपद कानपुर देहात के समस्त तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अन्तर्गत आश्रितों को सहायता राशि वितरित की गयी। तहसील अकबरपुर में मा0 विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान व जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आश्रित परिवारों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। जनपद में कुल 403 आश्रित परिवारों को लगभग 19 करोड़, 51 लाख, 50 हजार की सहायता राशि वितरित की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें यह योजना विशेष रूप से दुर्घटना के समय पीड़ित कृषक या उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत कृषक की मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में रू0 5.00 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जबकि आंशिक विकलांगता की स्थिति में रू0 2.50 लाख तक की सहायता का प्रावधान है। अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र कृषकों की पहचान एवं सहायता वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक कृषक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मा0 विधान परिषद सदस्य ने बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के माध्यम से किसानों को विषम परिस्थितियों में सहायता प्रदान की जाती है, आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अंबेडकर नगर में सहायता राशि वितरित की जा रही है, इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा कृषक हित में चलाई जा रहीं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। जनपद के अन्य तहसीलों में भी मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अन्तर्गत आश्रित परिवारों को सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी अकबरपुर सहित लाभार्थी, आमजन व सम्बन्धित उपस्थित रहे।